बांके बिहारी सेवा समिति की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ में हुई पूर्णाहुति

बांके बिहारी सेवा समिति की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ में हुई पूर्णाहुति

Shrimad Bhagwat Gita Gyan Yagya organized by Banke Bihari Seva Samiti performed full sacrifice

बांके बिहारी सेवा समिति की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ के अष्टम दिवस बाबा मैरिज होम स्थित कथा स्थल पर नौ कुंडीय को हवन आचार्य पंडित मुकेश कौशिक] पंडित गंगाराम लवानिया एवम पंडित हरगोविंद मिश्रा के निर्देशन में करवाया गया]

जिसमें कथा के सभी मुख्य यजमानों एवम उनके पारिवारिक जनों ने भाग लिया। यज्ञ के बाद पूर्णाहुति करवाई गई। इसके साथ ही भंडारा (प्रसादी) का आयोजन किया गया] जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद पितरों की आत्मा की  शांति एवम् विश्व कल्याण की कामना एवम् सुख शांति की कामना की गई।

सभी कथा आचार्यों एवम् व्यास जी महाराज ने सभी कथा यजमानों को आशीर्वाद दिया एवम उनकी विदाई की गई। सभी प्रिंट एवम् इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों को कथा की अच्छी कवरेज के लिए आभार प्रकट किया गया। इसी की साथ कथा का आगे आने वाली कथा तक विश्राम हो गया।

Leave a Comment