राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद, उप प्राचार्य का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न |

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद, उप प्राचार्य का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न |

State level educational conference of Rajasthan Education Service Council, Vice Principal concluded.

भरतपुर, 19 जनवरी,2024 | आज समुराई पीकॉक गार्डन, जयपुर में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद, उप प्राचार्य का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर की अध्यक्षता एवं रेसा- पी के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. गुप्ता के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेसा- पी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, हरलाल ढाका, राजकुमार खीचड़, नंदकिशोर जोशी, अशोक कुमार मीना आदि मौजूद रहे | रेसा- वीपी के सह संयोजक बाबूलाल कटारा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ |

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया |

उसके बाद कैडर बेस संगठन रेसा- वीपी की विभिन्न समस्याओं जिनमेंउप प्राचार्य का पद ग्रेड 6000, उप प्राचार्य को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्ति, कार्य का न्यायोचित विभाजन, समसा,ब्लॉक, डीईओ,सीडीईओ,डाइट कार्यालय में उप प्राचार्य के पद सृजन, नवनियुक्त उप प्राचार्य की अतिशीघ्र काउंसलिंग करवाने सहित विभिन्न समस्याओं पर विभिन्न जिलों से पधारे हुए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्णय लिये |

सम्मेलन में रेसा-वीपी प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें भंवर लाल गुर्जर पुन: राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के प्रदेशाध्यक्ष, हरलाल ढ़ाका प्रदेश महामंत्री, नंदलाल जोशी प्रदेश सभाध्यक्ष,अशोक कुमार मीना प्रदेश कोषाध्यक्ष, मीनाक्षी शर्मा प्रदेश महिला मंत्री, सुमन कुमावत प्रदेश महिला उपाध्यक्ष,प्रीति प्रदेश महिला उपमंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुई। सम्मेलन में रेसा- वीपी के संयोजक गोरधन सिंह एवं सह संयोजक बाबूलाल कटारा सहित विभिन्न जिलों से कई सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया |

Leave a Comment