चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग,भारतवासियों के लिए यह गौरव का दिन

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग,भारतवासियों के लिए यह गौरव का दिन

भरतपुर 23 अगस्त। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिग का लाइव प्रसारण कार्यक्रम जिला कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस मौक पर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण धु्रव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने भारत के समस्त वैज्ञानिकों विशेष रूप से इसरो को श्रेय देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि बरसो की मेहनत के बाद यह परिणाम मिला है।

इस अवसर पर सभा कक्ष में जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर निगम के पार्षद सतीश सोगरवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती बीना महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीना सहित कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे

Leave a Comment